I had been translating " The
Prophet " a timeless classic by Kahlil Gibran. Sharing with you few gems from that
translation in hindi.Today - on "Teaching"
“शिक्षा “
फिर एक शिक्षक ने कहा ,
“ मास्टर हमें शिक्षा के
बारे में बताओ “
कोई व्यक्ति तुम्हें वो ही
प्रकट करेगा , जो तुम्हारे ज्ञान की
अर्ध सुप्त अवस्था की भोर में पड़ा है ।
वो अध्यापक जो अपने शिष्यों
के साथ मंदिर की छाया में चलता है , वो अपनी बुद्धिमता नहीं , बल्कि अपनी श्रद्धा और
प्रेम बांटता है ।
अगर वो सचमुच विवेकवान है , वो तुम्हें अपने ज्ञान के भँडार में पर्वेश देने की बजाए , तुम्हें , तुम्हारे मन की दहलीज़ तक अगुआई करता है ।
एक खगोल शास्त्री तुम्हें
आकाश के बारे में अपनी समझ बता सकता है ,लेकिन अपनी समझ नहीं दे सकता ।
संगीतकार अपने संगीत की लय
तुम्हें गा कर सुना सकता है ,जो सब
आकाश में है । लेकिन वो न ही तुम्हें कान दे सकता है , न ही
वह आवाज़ दे सकता है , न ही वोह आवाज़ दे सकता है , जहां से वह लय गूँजती है ।
वह जो अंक विज्ञान का ज्ञाता
है , वह तुम्हें बाट और माप की दुनिया के बारे
में बता सकता है , परंतु वहाँ ले जा नहीं सकता ।
क्योंकि एक आदमी की दृष्टि
दूसरे आदमी को पंख नहीं दे सकती ।
और जैसे परमात्मा आप सब अकेले
अकेले का ध्यान रखता है । उसी तरह सभी को अकेले अकेले परमात्मा का ज्ञान
और धरती की समझ होनी चाहिए ।
No comments:
Post a Comment